मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव हेतु मलेरिया विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से 2 जुलाई से 9 जुलाई तक लार्वा सर्वे एवं जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रथम दिवस 500 क्वार्टर टिकरिया में लार्वा सर्वे एवं घर-घर जाकर मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों के बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। दवाई छिड़काव के साथ-साथ लार्वा पुनः उत्पन्न न हो इस हेतु समझाइश दी गई। दोनों विभागों की संयुक्त 6 टीम बनाई गई है। प्रथम दिवस कुल 194 घरों का सर्वे किया गया। 12 घरों में लार्वा पाया गया। 409 कंटेनर चौक किए गए, 13 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। इस दौरान मलेरिया विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं इंटर्न उपस्थित रहें।