BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 7:35 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह के द्वितीय दिवस छात्राओं की सक्रिय सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में नवप्रवेशित छात्राओं के लिये आयोजित दीक्षारम्भ समारोह के द्वितीय दिवस पर उपस्थित छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। उपस्थित छात्राओं ने अपने फीडबैक के माध्यम से अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। दीक्षारम्भ समारोह के द्वितीय दिवस में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पीसी रांका ने महाविद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न संकायों एवं विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रो. पी.सी. रांका ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की पात्रता एवं नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. रश्मि हरित ने गृहविज्ञान विषय की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में बताने के बाद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के बारे में भी जानकारी दी। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. महेन्द्र राव ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न प्रकार की खेल विधाओं के बारे में जानकारी दी तथा जीवन में खेल की उपयोगिता को बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने सभी छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय में आने हेतु प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE