मनासा। आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीओपी मनासा, एसडीएम मनासा, तहसीलदार मनासा, थाना प्रभारी मनासा सहित मनासा थाना स्टाफ बलवा सामग्री के साथ उपस्थित रहा।
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास और शरारती तत्वों में भय उत्पन्न करना रहा। प्रशासन ने सभी नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।