BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 10:27 am
KHABAR : जीतू पटवारी पर हुई एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कांग्रेसियों ने आज घेराव करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज हुई अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में एफआईआर का विरोध किया। कांग्रेसियों ने ज्ञापन किसी और को नहीं, बल्कि एसपी अमन सिंह राठौड़ को ही सौपने की बात की।


कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन तेज बारिश भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तस से मस नहीं कर पाई और करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद एसपी ने चेंबर में ज्ञापन लिया।


करीब 1ः30 बजे कांग्रेस नेता एसपी कार्यालय पहुंचे। उस समय एसपी किसी मीटिंग में व्यस्त (बीसी) थे। उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए एएसपी संजीव मुले को भेजा, लेकिन कांग्रेसियों ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। कार्यकर्ता परिसर में ही बैठ गए। विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि हम धरने पर नहीं बैठे, बस एसपी साहब से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं। करीब 2ः30 बजे एसपी अमन सिंह राठौड़ ने चेंबर में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर ज्ञापन लिया। इस ज्ञापन में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE