भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में अति भारी बारिश और भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पन्ना, दमोह, मैहर और कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। शिवपुरी, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
वहीं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन समेत बाकी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। बता दें कि प्रदेश से 2 ट्रप गुजर रही है। जिसमें एक मानसून ट्रफ है. जिसके कारण पूरे प्रदेश में तेज बारिश को दौर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अगले चार दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।