BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 11:36 am
KHABAR : 5 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की वापसी रथ यात्रा, भगवान ने गुंडिचा मंदिर में 7 दिन किया विश्राम, अब कालिदास अकादमी से प्रारंभ होगी यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भगवान जगन्नाथ की अब अपने घर वापसी होगी। 27 जून को इस्कॉन मंदिर से निकली यात्रा में भगवान जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे। यहां 7 दिन विश्राम किया और अब 5 जुलाई को शाम 4 बजे वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा कालिदास अकादमी से प्रारंभ होगी और अपना स्वीट, देवास रोड, महाश्वेता रोड (स्पोर्ट्स एरीना) के सामने से बिरला चौराहा होते हुए इस्कान मंदिर पहुंचेगी।


इस्कॉन उज्जैन के कम्युनिकेशन डायरेक्टर राघव पंडित दास ने बताया कि कालिदास अकादमी परिसर में भव्य गुंडिचा मंदिर की स्थापना की गई है। जहां प्रतिदिन आरती, कथा, कीर्तन, प्रसाद वितरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हो रही हैं। वापसी रथयात्रा में तासा पार्टी, डीजे, कीर्तन मंडली, नृत्य मंडली, रथ, प्रसाद वाहन, पानी के टैंकर सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।


सभी श्रद्धालु एवं नगरवासी इस दिव्य एवं ऐतिहासिक वापसी रथ यात्रा में सहभागी बनते हुए पुण्य लाभ लेने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया है। जगन्नाथ भगवान का प्राकट्य, भगवान जगन्नाथ की समरसता का संदेश देती हुई चित्र प्रदर्शनी के दर्शन होंगे।


7 जुलाई तक निकाली जाएंगी यात्राएं
इस्कॉन ने समूचे संसार में रथ यात्रा का प्रवर्तन दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाई है, यात्रा के दौरान वह भी देखने को मिलेगी। 3 जुलाई को इस्कान उज्जैन द्वारा डिंडोरी, मनासा, आष्टा और बड़वानी और 4 जुलाई को टीकमगढ़, राजेन्द्र ग्राम और वारासिवनी (बालाघाट), 5 जुलाई को उज्जैन में वापसी रथ यात्रा, अनूपपुर और नीमच में यात्रा, 6 जुलाई को बदनावर में 7 जुलाई को आगर और तराना में रथ यात्राएं निकाली जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE