नीमच। शहर की राजस्व कॉलोनी स्थित नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय में आज गुरूवार को अफीम सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, किसान नेता, किसानों के प्रतिनिधि मंडल के नेता सहित कई जनप्रतिनिधी व नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी मौजूद है। बैठक में जनप्रतिनिधि व प्रतिनिधि मंडल के नेता अफीम किसानों के हितों में अपने-अपने सुझावा सांझा कर रहे हैं। इन सुझावों पर आगामी अफीम नीति 2025-26 से पहले दिल्ली में मंथन किया जाएगा।
किसानों की यह है प्रमुख मांगें-
- आगामी अफीम नीति 2025-26 को सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाए।
- 1990 से रूके हुए पट्टों को बहाल किया जाए।
- अफीम का मूल्य बढ़ाया जाए।
- सीपीएस पद्धति को बंद किया जाए।
- लुईनी-चिरनी के लिए पट्टे दिए जाए
- 15 आरी के पट्टे दिए जाने की मांग।
- डोडाचूरा खरीदी को लेकर निर्णय लिया जाए।
