BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 1:23 pm
KHABAR : लोक सेवा केन्द्र सैलाना की संचालक हेमलता जयसवाल पर आरएफपी के तहत 2500 रु अर्थदण्ड अधिरोपित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना जिला रतलाम द्वारा तहसील सैलाना में स्थित लोक सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने पर अनियमितताएं पायी गई। कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन विभाग), जिला रतलाम द्वारा संचालक लोक सेवा केंद्र सैलाना को कारण बताओं नोटिस जारी कर प्रति उत्तर प्राप्त किया गया। संचालक द्वारा प्रस्तुत उत्तर पूर्ण एवं संतोषजनक नहीं होने से लोक सेवा केंद्र सैलाना में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं होने की पुष्टि होती है।

लोक सेवा केंद्र सैलाना में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं प्रमाणित होने तथा आरएफपी में निहित प्रावधानों के अंतर्गत लोक सेवा केंद्र का संचालन नहीं करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा हेमलता जायसवाल संचालक लोक सेवा केंद्र सैलाना के विरुद्ध आरएफपी के एनेक्सचर 7 के तहत समेकित रूप से राशि 2500 रू का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। हेमलता जायसवाल पर उक्त अधिरोपित राशि शास्ति मद में जमा कराया जाकर, जमा चालान की एक प्रति 7 दिवस के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के लिए आदेशित किया गया है। 

उक्त दंड की राशि नियत समय सीमा में जमा नहीं करने अथवा पुनः अनियमितताएं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार लोक सेवा केंद्र सैलाना की निविदा निरस्त की जावेगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संचालक का होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE