BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 1:44 pm
KHABAR : नगर परिषद पिपरई पर करोड़ का फंड फिर भी मुक्तिधाम में नहीं टीनशेड, अंतिम संस्कार के लिए 4 घंटे पन्नी के नीचे रखा रहा शव, पढे़ अजीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। जिले अंतर्गत आने वाले पिपरई नगर परिषद के वार्ड क्र 9 के ग्राम केशोपुर में विकास कार्यों की पोल खोलती हुई एक तस्वीर सामने आई है। जिसने बता दिया कि आज भी ग्रामीण अंचलों में लोग बुनियादी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।


केशोपुर गांव में मुक्तिधाम तो बनावाया गया है, लेकिन मुक्तिधाम के ऊपर टीनशेड़ अभी तक नहीं लगाए है, गांव में एक आदिवासी बुजुर्ग महिला का निधन हो जाता है, परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचते हैं. तभी अचानक तेज बारिश शुरु हो जाती है। परिजन शव को 4 घंटे तक तिरपाल पड़कर और ढक कर रखतें हैं। 


लगातार करीब चार घंटे तक बारिश होती रहती है, जैसे ही बारिश बंद होती है तब कहीं जाकर परिजन शव का अंतिम संस्कार कर पाते है, मुक्तिधाम में टीनशेड नहीं होने की वजह से परिजनों को करीब चार घंटे तक शव को तिरपाल से ढक कर रखना पड़ा। जब बारिश बंद हुई तब कहीं जाकर महिला का अंतिम संस्कार हो पाया।


जब इस विषय पर नगर परिषद पिपरई सीएमओ अशोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड क्र 9 के ग्राम केशोपुर में तीन मुक्तिधाम है, जिनमें से दो पर टीनशैड पहले से ही है। आज जैसे ही मुझे सूचना मिली कि एक मृतक महिला का शव बारिश होने के कारण तीन घंटे तक तिरपाल से ढक कर रखा रहा, क्योंकि एक मुक्तिधाम में तीनशैट नहीं था, मैंने फ़ौरन ही परिषद के कर्मचारियों को भेजकर टीनशैड करवाने के लिए भेज दिया है। आगे से अब ऐसी समस्या नहीं होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE