शिवपुरी। जिले के कोलारस विधानसभा के टीलाकलां पंचायत के गोरा गांव में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए रास्ता न होने के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को अपने हाथों पर बैठा कर सिंध नदी पार कराते हैं जबकि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल भी काम नहीं आ रहा है इसी नदी में कुछ लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर मोटर साइकिल को भी निकालते आए नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार..... अगर कोई बीमार हो जाता है तो अस्पताल जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं है। कुछ सालों पहले इसी नदी के टापू पर कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला गया था।