खरगोन। पंजाब राज्य से जिले में हथियार खरीदने आए तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े है। इनसे जिले के सिगनुर से खरीदी गई 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। यह कार्रवाई गोगावां और बैडिय़ा थाना पुलिस ने की है।
बैडिय़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम रेहगांव के पास सगुर-भगुर रोड़ पर निगरानी रखी गई। यहां मुखबिर के बताए हुलिये के व्यक्ति नजर आने पर उन्हें रोका गया। उन्होंने अपने नाम करण पिता इंद्रजीत चौपड़ा निवासी मजिठा अमृतसर पंजाब एवं गुरुशरण सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह अमृतसर पंजाब का होना बताया। करण के पास मिले बैग को चेक करने पर उसमें 03 देशी पिस्टल मिली व गुरुशरण सिंह के पास 01 देशी पिस्टल व 02 नग जिंदा कारतूस मिले। उक्त हथियार किससे खरीदे और इनका कहां इस्तेमाल होना था इसकी पूछताछ की जा रही है।