BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 2:08 pm
KHABAR : इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर सीबीआई का छापा, मान्यता रिन्यू कराने के लिए फर्जीवाड़ा के आरोप, देशभर में 40 संस्थानों पर कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर बुधवार सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा। आरोप है कि कॉलेज ने मान्यता रिन्यू कराने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया। निरीक्षण रिपोर्ट अनुकूल बनाने के लिए रिश्वत दी, ताकि मान्यता बरकरार रहे। सीबीआई ने देशभर में ऐसे 40 संस्थानों पर कार्रवाई की है। इसका सिलसिला रायपुर से शुरू हुआ था, वहीं से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में भी गड़बड़ी के सुराग मिले। हालांकि, अभी सीबीआई ने किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


सूत्रों के अनुसार इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के अलावा जांच एजेंसी ने संचालक सुरेश भदौरिया और उनके बेटे मयंक के ऑफिस और तिलक नगर स्थित निवास पर भी जांच की। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि कॉलेज संचालकों ने वार्षिक मान्यता रिपोर्ट बेहतर बताने फर्जीवाड़ा कर रिश्वत दी और मान्यता का नवीनीकरण करवाया। नेशनल हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। इसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से बात की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।


सीबीआई टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारियां लेकर कॉलेज और अस्पताल के ऑफिस में भी दस्तावेज खंगाले। सुबह साढ़े 8 बजे तक सीबीआई के अधिकारी कॉलेज में जांच के बाद संचालकों से मिले।


कमियों पर पर्दा डालने के लिए एनएमसी को दी रिश्वत
मेडिकल कॉलेज के लिए लेक्चर हॉल्स, प्रेक्टिकल लैब, लाइब्रेरी, कॉलेज के अस्पताल में बेड संख्या, फैकल्टी और स्टाफ आदि की संख्या के मानक तय है। एनएमसी की टीम सभी सुविधाओं का निरीक्षण करती हैं। एक बार मान्यता मिलने के बाद कॉलेज को हर साल एनएमसी को रिपोर्ट देनी होती है। अगर मानकों का पालन न हो, तो मान्यता रद्द की जा सकती है। कॉलेज ने इन्हीं कमियों को छुपाने के लिए रिश्वत दी।


55 लाख की रिश्वत के मामले में रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार
उधर, नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को 250 सीटों की मान्यता दिलाने के नाम पर 55 लाख की रिश्वत देने का मामला सामने आया है। सीबीआई ने 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार भी कर लिया है। बुधवार को सभी को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE