अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह ने आज अशोकनगर जिले के ग्राम राजपुर में भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उचित मूल्य दुकान बंद पाई गई तो वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि महीने में दो तीन दिन ही उचित मूल्य दुकान खुलती है ओर राशन भी कम दिया जाता है।
ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुये सेल्समैन को हटाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्र सहित कई विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।