BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 3:17 pm
KHABAR : यूरिया खाद के लिए किसान हुए परेशान, लाइन में लगने के लिए रात से खड़े होना पड़ रहा, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। अन्न के भंडार भरने वाले किसान इन दिनों त्राहिमाम करते नजर आ रहे हैं। यूरिया खाद के लिए वे इतने परेशान हैं कि रतजगा करना मजबूरी बन गया है। इसके बाद भी महज दो से तीन बोरी खाद नसीब हो रही है।  जबकि प्रशासन अब भी खाद के पर्याप्त भंडारण के दावे कर रहा है। इन दांवों के बीच उमरखली रोड़ स्थित विपणन केंद्र के गोदाम पर हालात इसके ठीक विपरित है। यहां 100 या 200 किसान नही बल्कि रोजाना एक हजार से अधिक किसान खाद के लिए कतारें लगा रहे है। यह कतार महज एक या दो घंटे की नही बल्कि केंद्र खुलने के 12 से 15 घंटे पहले लग रही है।


बुधवार को विपणन केंद्र पहुंचे कृषक सुनील, झगडया, सुरसिंग ने बताया कि वह धरमपुरी के निवासी होकर करीब 50 किमी दूर से खाद लेने आए है। गांव की सोसायटी में खाद नही मिलने ओर खरगोन में कतार लगने से मंगलवार रात 9 बजे यहां पहुंच गए थे। इस दौरान अन्य किसान पहले से कतार में लगे थे। सुबह 11 बजे तक केंद्र नही खुला था। किसानों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई थी। 11 बजे बाद अधिकारी पहुंचे। एक सेंटर से बिक्री शुरु की, जिससे हंगामें की स्थिति बनी, इसके बाद एसडीएम भी पहुंचे थे। एसडीएम ने किसानों से चर्चा के बाद बिक्री सेंटरों की संख्या बढ़ाई जिसके बाद किसानों की नाराजगी कुछ हद तक कम हुई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE