BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 3:26 pm
BIG REPORT : सफलता की कहानी- प्रदेश सरकार की उद्योग निवेश प्रोत्‍साहन नीतियों से प्रेरित नीमच के युवा उद्यमी हातिम नजमी ने एएसी ब्लॉक उद्योग से लिखी सफलता की नई गाथा, सैंकड़ों युवाओं को दिया रोजगार, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अक्सर युवा उच्च शिक्षा के बाद एक सुरक्षित और मोटी तनख्वाह वाली नौकरी की तलाश में रहते हैं, लेकिन नीमच के एक युवा ने लीक से हटकर अपनी राह बनाई है। नीमच के विदेश से कानून की पढ़ाई कर चुके लॉ ग्रेजुएट हातिम नजमी ने मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा लागू की गई औद्योगिक सरकारी उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीतियों से प्रेरणा लेते हुए, मात्र 22 साल की उम्र में एक बड़ी मासिक आय (10 लाख रुपये) वाली नौकरी का प्रस्ताव ठुकराकर, अपने गृह नगर नीमच में ही उद्योग स्थापित करने का साहसिक निर्णय लिया। इस निर्णय ने, न केवल उन्हें एक सफल उद्यमी बनाया है, बल्कि 100 से अधिक स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिला हैं।
बाबजी ए.ए.सी. प्लांटरू मध्य प्रदेश और राजस्थान का सबसे बड़ा निर्माण उद्योग हातिम नजमी के उद्यम, बाबजी ए.ए.सी. ब्लॉक निर्माण उद्योग ने महज छह माह की अल्‍प अवधि में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा, नीमच में लगभग 3 लाख वर्गफीट क्षेत्र में फैला यह प्लांट 60 करोड़ की लागत से संचालित हो रहा है। आज यह न केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान का सबसे बड़ा ए.ए.सी. ब्लॉक निर्माण उद्योग है, बल्कि देश के सबसे अत्याधुनिक और नवीनतम तकनीक से लैस ए.ए.सी. ब्लॉक निर्माण संयंत्रों में से एक भी है।

गुणवत्ता और किफायत का प्रतीक बाबजी एएसी ब्लॉक- 
बाबजी ए.ए.सी. ब्लॉक अपनी बेजोड़ गुणवत्ता और किफायती विशेषताओं के लिए तेजी से पहचान बना रहे हैं। ये ब्लॉक भारतीय मानक ब्यूरो के सख्त गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं, जिनकी स्ट्रेंथ ब्यूरो द्वारा तय 4 एम.पी.ए. से भी ज्यादा 5 एम.पी.ए. है। यह उच्च गुणवत्ता इन ब्लॉकों को मजबूत और टिकाऊ बनाती है। इन ब्लॉकों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये निर्माण लागत में 40 प्रतिशत तक की बचत कराते हैं। कम लागत के साथ-साथ, ये ब्लॉक मजबूत और त्वरित कंस्ट्रक्शन में भी बेहद उपयोगी हैं। ध्वनि और अग्नि प्रतिरोधी (साउंड एवं फायर प्रूफ) होने के कारण, ये आधुनिक निर्माण की जरूरतों को पूरा करते हैं।

दूर-दूर तक फैली पहचानर- निर्माण उद्योग में बढ़ती मांग
नीमच में बने बाबजी के ए.ए.सी. ब्लॉकों की मांग अब केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनियां भी इनका उपयोग कर रही हैं। भोपाल से बीकानेर और दिल्ली से मुंबई तक फैले निर्माण कार्यों में इन ब्लॉकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के सरकारी निर्माण कार्यों में भी इन उच्च गुणवत्ता वाले ए.ए.सी. ब्लॉकों को प्राथमिकता दी जा रही है। हातिम नजमी की यह सफलता की कहानी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, कि कैसे दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ उठाकर न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की जा सकती है, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। बाबजी ए.ए.सी. ब्लॉक आज नीमच की पहचान बन रहे हैं, जो इस युवा उद्यमी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE