मंदसौर। एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में दोषियों को फांसी के बजाय उम्रकैद की सजा दिए जाने के फैसले से जनभावनाएं आहत हुई हैं। जनता इस निर्णय को न्याय नहीं, बल्कि अन्याय मान रही है। इसी के विरोध में 4 जुलाई 2025, गुरुवार को सम्पूर्ण मंदसौर बंद का आह्वान किया गया है।
प्रमुख आयोजन-
- प्रातः 10 बजेरू विश्वपति शिवालय से समाजजन बंद की अपील के लिए नगर भ्रमण करेंगे।
- दोपहर 3 बजेरू आजाद चौक पर सर्व समाज द्वारा एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जनता से अपील की गई है कि वे अपने-अपने समाज की ओर से भी अलग से ज्ञापन तैयार कर लाएं, जिसमें आरोपियों को फांसी देने की मांग स्पष्ट रूप से दर्ज हो।
निवेदक- समस्त समाजजन एवं जनता मंदसौर।
नोटरू यह बंद पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई है।