भोपाल। मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन जमा हुए हैं। कुल 19 हजार 504 पदों पर भर्ती होगी और अब तक 2 लाख 70 हजार 152 आवेदन जमा हो चुके हैं। अभ्यर्थी चार जुलाई यानी कल तक आवेदन कर सकते हैं।
सबसे अधिक इंदौर संभाग से 47 हज़ार 116 आवेदन जमा
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती निकाली हैं। प्रदेश के सभी 10 संभागों में अभ्यर्थी आवेदन जमा कर रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए अब तक 55 हजार 730 जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 2 लाख 14 हजार 422 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई है जबकि आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख सात जुलाई है। सबसे अधिक इंदौर संभाग से 47 हज़ार 116 आवेदन जमा हुए हैं। इनमें 38 हज़ार 601 सहायिका के पद के लिए जबकि 8 हज़ार 515 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन आए हैं।