BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 7:48 pm
NEWS : कथा प्रवचन के दौरान महिलाओं से चेन चोरी की वारदात का खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की पांच महिलाएं गिरफ्तार, छह सोने की चेन तथा एक मंगलसूत्र बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। शहर की कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने देहली गेट क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल पर आयोजित कथा प्रवचन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के गले से चेन चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से छह सोने की चेन तथा एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।      
 पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि प्रार्थी कमलेश कुमार पिता रामकृष्ण जी समदानी जाति माहेश्वरी निवासी 7 ई पंचवटी सैती ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि 28 जून 2025 को देहली गेट स्थित रामद्वारा में संत की कथा का प्रवचन कार्यकम था। उक्त कार्यक्रम के दौरान अज्ञात मुल्जिमान द्वारा प्रातः नौ बजे से ग्यारह बजे  के मध्य करीब सात महिलाओ के गले में से सोने की चेन व सोने का मंगलसुत्र चोरी कर लिये गये। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर घटना की गम्भीरता के मध्यनजर  सरितासिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन व डीवाईएसपी विनय चौधरी के निकटतम सुपरविजन में घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी भवानीसिंह  के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल मय जाप्ते की  विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल तथा उसके आस पास व रास्ते मे लगे हुऐ सीसी टीवी कैमरे के फूटेज का बारिकी से विशलेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ करीब पांच संदिग्ध महिलाओ को डिटेन किया जाकर उक्त महिलाओ से प्रकरण की घटना के सम्बन्ध में पुछताछ की गई। डिटेन शुदा संदिग्ध महिलाओ द्वारा प्रकरण की घटनाकारित करना स्वीकार करने पर उक्त पांचो महिलाओ को गिरफतार किया जाकर उनकी निशादेही से प्रकरण में चोरी की गई छह सोने की चौने व एक मंगलसूत्र बरामद किया गया।
तरीका वारदातः - गिरफतारशुदा सभी महिला आरोपित बांछडा जाति की होकर शहरी ईलाको में होने वाली धार्मिक कथाओं, रैलियों व शोभायात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन कार्यक्रमो में सम्मिलित होने वाली महिलाओ द्वारा पहने जाने वाली वेशभुषा के अनुसार ही कपडे पहने कर भीड में घुस जाती है तथा भीड-भाड के दौरान महिलाओ के गले में से सोने की चेन व मंगलसूत्र तोडकर चोरी कर लेती है। उक्त गिरफतारशुदा महिलाओ द्वारा पुर्व में भी राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश में इसी तरीके से कई वारदात कर चुकी है।

आरोपित - प्रीती मालवीय  पत्नि घनश्याम जाति बांछड़ा उम्र 28 साल निवासी पिपलीया हाडी डेरा नम्बर 2 थाना मनासा
प्रीती मालवीय पत्नि अंकित मालवीय जाति बांछडा उम्र 25 साल निवासी पिपलीया हाडी डेरा नम्बर 2 थाना मनासा 
संगीता बाई बाछड़ा पत्नि पिन्टू जाति बांछड़ा उम्र 25 साल निवासी पिपलीया हाडी डेरा नम्बर 2 थाना मनासा 
 जया बाछड़ा पत्नि रोहित मालवीय जाति बांछड़ा उम्र 25 साल निवासी बरखेड़ा थाना कुकडेश्वर 
टीना मालवीय पत्नि अनिकेत मालवीय जाति बांछड़ा उम्र 26 साल निवासी पिपलीया हाडी डेरा नम्बर 1 थाना मनासा    जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी ,भवानीसिंह   एएसआई देवीलाल, कानि .भूपेन्द्रसिंह ,सुनील,  महिला कानि. रमता, मोनिका शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE