मंदसौर। यातायात पुलिस अधिकारी मंदसौर ने बताया कि मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान मंदसौर शहर की यातायात तथा वाहन डायवर्सन व्यवस्था 4 जुलाई 2025 को सायंकाल 5:00 बजे से 5 जुलाई प्रातः 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। श्रीकोल्ड तिराहा से लक्ष्मीबाई चौराहा, ओवर ब्रिज, यश बालाजी से नाहर सैय्यद दरगाह तक, बंटी पान चौराहा से लक्ष्मीबाई चौराहा तक, अफीम गोदाम चौराहा से बिलाल मस्जिद तिराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड से यश बालाजी का क्षेत्र बड़े तथा मध्यम वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बसों के लिए श्रीकोल्ड तिराहा से लक्ष्मीबाई चौराहा तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। गुप्ता कचोरी से बंटी पान चौराहा तथा आंशिक रूप से कंबल केंद्र रोड सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।