मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(01) के तहत कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए (जिसमें खेती से संबधीत सिंचाई कार्य भी सम्मिलित है ) दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। श्याम सिंह सोंधिया निवासी पारसी की कृषि कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस अनीता कॅुंवर को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।