BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 10:57 am
KHABAR : इंदौर के वकिल के नाम पर फर्जी नोटरी करते युवक धराया, कलेक्टर के निर्देश पर आफिस सिल, दस्तावेज जप्त, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर के मिश्रीलाल नगर क्षेत्र में एक आनलाइन सेंटर पर कलेक्टर सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा,तहसीलदार सपना शर्मा की टीम ने छापा मारा। यहां एक युवक इंदौर के कुछ नोटरी एडवोकेट के नाम की सील का उपयोग कर नोटरी का कामकाज कर रहा था। साथ ही उनके नाम के हस्ताक्षर भी खुद ही कर रहा था। मौके से इंदौर के कुछ नोटरी के नाम की सील भी टीम ने बरामद की है। मामले में फिलहाल उक्त युवक का ऑफिस सील कर दिया गया है।


सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने बताया की कलेक्टर ऋतुराज सिंह को इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर सिंह के निर्देश पर हमारी टीम कैलादेवी क्षेत्र के सूरज वाटिका कॉप्लेक्स स्थित लक्ष्मी इंटरप्राइजेस पहुंची जहां मोहित पिता भगवानदास कुंवारे निवासी इंदौर मिला। उक्त युवक नोटरी कार्य कर रहा था और शपथ पत्र अन्य दस्तावेजों पर इंदौर के नोटरी एडवोकेट की सील लगा रहा था। साथ ही खुद ही हस्ताक्षर कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार ने जब दस्तावेजों की जांच की तो युवक के पास स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश का परिचय पत्र मिला। इसके बाद अधिकारियों ने आनलाइन सेंटर में छानबीन की तो इंदौर के अन्य नोटरी वकीलों व स्टाप वेंडर के नाम की सील भी मिली। जांच के दौरान मोहित नोटरी व स्टाप वेंडर संबंधी कोई वैध दस्तावेज भी नहीं बता पाया।प्रथम दृष्टया अवैध तरीके से एक से अधिक नोटरी एडवोकेट की सील का उपयोग किया जा रहा था। रजिस्टर, सील व अन्य दस्तावेज जब्त कर मौके पर पंचनामा बनाया गया ओर उक्त ऑफिस को तहसीलदार ने सील कर दिया है।जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। आगामी कार्रवाई वहीं से होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE