BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 10:59 am
KHABAR : स्वयं सहायता समूह में 9 लाख के फर्जीवाड़े का खुलासा, कलेक्टर को जनसुनवाई में सौंपी शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। ग्राम दवरी पमारी में आजीविका मिशन के तहत संचालित मां तारा देवी स्वयं सहायता समूह द्वारा करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जनसुनवाई में ग्रामीण महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बिना जानकारी उनके नाम समूह में जोड़कर लाखों की वित्तीय अनियमितताएं की गईं।
शिकायत के अनुसार, समूह की सचिव दयावती ने आजीविका मिशन के अफसरों के कहने पर 9 लाख रुपए के खाली चेक पर हस्ताक्षर किए। वहीं, कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस समूह के अस्तित्व की जानकारी तक नहीं थी, बावजूद इसके उनका नाम जोड़कर राशि आहरित की गई।
ग्रामीणों ने समूह अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ अक्षय तेम्रवाल व अपर कलेक्टर को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
सरकारी योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाए गए इन समूहों में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें उजागर होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE