नीमच स्थित झांझरवाडा औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात 4 जुलाई को बिजली गिरने की सुचना है। सूत्रों ने बताया की रात दस से ग्यारह बजे के बीच बिजली गिरने की इस घटना से वहा स्थित औद्योगिक इकाइयों में नुक्सान हुआ है।
गोरतलब है की विगत कई दिनों से अंचल में मुसलाधार बारिश का दौर जारी है किसानों के खेत और कुंए लबा लब भर गए है वही इन दिनों अन्य स्थानों पर भी बिजली गिरने की ख़बरें आती रही है।
4 जुलाई की रात्री बिजली गिरने की इस घटना से झंझारवाडा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सप्लाई भी बाधित हुई। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारीयों ने तत्परता दिखाते हुए रात को ही मोर्चा संभाल लिया।