BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 11:42 am
KHABAR : घर बैठे कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक, ई-आराधना से दर्शन के लिए डेट कर सकेंगे बुक, मंदिर पहुंचने पर भी आसानी से होंगे दर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है। ऐसे में कई लोग दर्शन करने से चूक जाने पर निराश हो जाते हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन उन्हें ऑनलाइन दर्शन कराएगा। जिससे घर बैठे ही वे महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत पूजन, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन और जलाभिषेक करा सकेंगे। साथ ही मंदिर में आने पर भी आसानी से उन्हें दर्शन करने का मौका मिलेगा।


वीडियो लिंक से अभिषेक में हो सकेंगे शामिल
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से श्रृद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पूजा और अभिषेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्रृद्धालुओं को वेबसाइट पर पूजा के लिए तिथि व समय बुक करना होगा। बुक किये गए निर्धारित समय पर भक्त वीडियो लिंक के माध्यम से पूजा और अभिषेक में घर बैठे शामिल हो सकते हैं। इसके बाद स्पीड पोस्ट से घर बैठे प्रसाद पहुंचाने की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन करता है।


300 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कर दर्शन के लिए बुक कर सकेंगे डेट
एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने बताया कि जो श्रृद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने आना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिये “शीघ्र दर्शन” की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। इसके लिये वेबसाइट पर जाकर शीघ्र दर्शन का समय व दिनांक चयनित कर 300 रूपये का ऑनलाइन भुगतान कर दर्शन बुक करना होंगे। 


डिजिटल टोकन दिखाने पर मंदिर में मिलेगा रिस्ट बैंड
इसके बाद संबंधित श्रृद्धालु को डिजिटल टोकन प्राप्त हो जाता है। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आने पर यह डिजिटल टोकन दिखाने पर एक “रिस्ट बैंड” उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से संबंधित श्रृद्धालु को शीघ्र दर्शन की सुविधा मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी जाती है और बिना किसी इंतजार के कम समय में “ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग” के दर्शन आसानी से हो जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE