BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 12:17 pm
KHABAR :  शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर गिरी गाज, कलेक्टर ने आरटीओ, 8 तहसीलदार, 3 सीएमओ, 2 सीएमओ को थमाया नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों की मनमानी को कलेक्टर सुरेश कुमार ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने 8 तहसीलदार, 3 जनपद सीईओ, दो सीएमओ, आरटीओ, ईई आरईएस, पीएम ग्रामीण सड़क के जीएम सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और पाया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लॉबित शिकायतों के निराकरण में अधिकारी निर्देश के बाद भी लापरवाही कर रहे हैं।


इन्हें जारी किया नोटिस
कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिले के 8 तहसीलदार ज्योति राजपूत देवेंद्रनगर, प्रीति पंथी पवई, प्रमोद रैपुरा, कोमल सिंह शाहनगर, सुमित तिवारी सिमरिया, तहसीलदार सुरेंद्र अहिरवार अजयगढ़, अखिलेश प्रजापति पन्ना को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका पन्ना के सीएमओ उमाशंकर मिश्रा, तीन जनपद पंचायतों के सीईओ आनंद शुक्ला पन्ना, सतीश सिंह नागवंशी अजयगढ़, भगवान सिंह शाहनगर, आरटीओ सुनील शुक्ला, ईई पीडब्ल्यूडी जेपी सोनकर, ईई आरईएस बीडी कोरी, सहकारिता अमित श्रीवास्तव, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क शिवाकर चौरसिया, बीएमओ अमानगंज डॉ आशीष तिवारी, उप संचालक कृषि एपी सुमन, मछुआ कल्याण संजय कुमार खरे, जिला संयोजक आरके सतनामी शामिल हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE