BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 12:36 pm
KHABAR : आयुर्विज्ञान विवि ने जारी की अधिसूचना, इसी परीक्षा से लागू, मेडिकल-डेंटल की परीक्षा मातृभाषा में देने वालों को परीक्षा शुल्क में 50 प्रतिशत छूट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मेडिकल और डेंटल की परीक्षा मातृभाषा (हिंदी) में देने वाले छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा फीस में 50ः की छूट मिलेगी। इसके अलावा यदि वे ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा में मैरिट में आते हैं तो उसमें भी नगद पुरस्कार मिलेगा। मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी।


अभी औसत परीक्षा फीस ग्रेजुएट की 6000 और पोस्ट ग्रेजुएट की 15000 रुपए है। यह आधी होगी, जिसका फायदा 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को होने वाला है। देश में इस तरह ईनाम देने और परीक्षा शुल्क आधा करने वाला मप्र पहला राज्य होगा और विवि भी पहला कहलाएगा।


हाल ही में 11 सांसदों की राजभाषा समिति मप्र आई थी, उसने भी विवि की मातृभाषा को लेकर की गई पहल को नोटिस किया। साथ ही कहा कि यह कदम मॉडल बनेगा। विवि के कुलगुरु अशोक खंडेलवाल इस समय सभी संबद्ध कॉलेज में जाकर मातृभाषा के उपयोग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। मिशन मातृभाषा के मद्देनजर टीचरों की ट्रेनिंग, पोस्टर के साथ छात्रों की लिस्ट ली जा रही है, जो स्वेच्छा से मातृभाषा में परीक्षा देने वाले हैं।


बताया गया है कि विवि की कार्य परिषद की 29 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में मातृभाषा को बढ़ावा देने के इस संबंध में निर्णय लिया गया था, जिसकी प्रक्रिया के तहत अब परीक्षा शुल्क आधा करने और ईनाम देने का निर्णय लिया गया है।


परीक्षा फार्म में अब हिंदी का ऑप्शन
पहली बार ऐसा होगा, जब छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म में ही यह ऑप्शन भरना होगा कि वे मातृभाषा (हिंदी) में परीक्षा देंगे। पूर्व में परीक्षा होती थी, तब आंसर शीट देखने के बाद पता चलता था कि किस छात्र ने हिंदी में और किसने अंग्रेजी में परीक्षा दी। इससे विद्यार्थियों की संख्या का पता नहीं चलता था। नई व्यवस्था में छात्रों की संख्या निकल सकेगी।


मे​रिट में आने वाले छात्रों को इनाम
प्रथम आने पर - 2 लाख और ‘मातृभाषा रत्न’
द्वितीय आने पर- 1.50 लाख व ‘मातृभाषा विभूषण’
तृतीय आने पर- 1 लाख और ‘मातृभाषा श्री’


मप्र के 28 कॉलेजों पर लागू रू परीक्षा फार्म एक माह बाद से भरने शुरू हो जाएंगे। इसलिए विवि ने नोटिफिकेशन कर दिया, जिसका असर मप्र के 20 मेडिकल और 8 डेंटल कॉलेज पर होगा। विवि का कहना है कि यदि को सुपर स्पेशियालिटी की परीक्षा भी हिंदी में देगा तो उसे भी पुरस्कार मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE