BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 12:54 pm
KHABAR : 92 अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों का सफलतापूर्वक पूर्ण निर्माण शिशु विकास को मिला नया संबल, आवश्यक राशि की उपलब्धता की गई सुनिश्चित, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में पंचायतराज एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से स्वीकृत कई आंगनवाड़ी भवन पूर्व में राशि के अभाव में अपूर्ण स्थिति में थे। जयती सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इस विषय को प्राथमिकता पर लेते हुए सतत् समीक्षा बैठकों एवं विभागीय समन्वय के माध्यम से अपूर्ण भवनों की पूर्णता हेतु आवश्यक राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। 
उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं उपयंत्रियों को सक्रिय रूप से प्रेरित करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित किया। इन प्रयासों के फलस्वरूप अब तक 92 अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण पूर्ण कर उन्हें संचालन हेतु प्रारंभकर दिया गया है। इन केंद्रों में अब बच्चों को पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रारंभिक शिक्षा जैसे लाभ सुगमता से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे जिले में शिशु विकास एवं पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। इसके अतिरिक्त, जिन पंचायतों में विभिन्न कारणों से राशि अवरुद्ध थी, वहां प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 48 अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों की राशि वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयती सिंह के कुशल नेतृत्व, समन्वय और निरंतर निगरानी का परिणाम है, जिसने जिले में बाल विकास से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मजबूती प्रदान की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE