उज्जैन। बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह के द्वारा जिला पंचायत के सभागृह में मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समस्त विकासखण्ड स्तरीय अमले की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत के द्वारा आजीविका दीदी कैफे के संचालन के निर्देशानुसार आजीविका दीदी कैफे प्रारंभ करवाया गया।
साथ ही शासकीय योजनाओं जैसे मुद्रा ऋण योजना एवं उद्यम क्रांति योजना से ऋण उपलब्ध करवाकर स्व सहायता समूह की सदस्याओं को आजीविका गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़े जाने के निर्देश भी दिए गये।
बैठक में जानकारी दी गई कि शक्ति दीदी योजना अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंप पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर स्व सहायता समूह सदस्यों को रोजगार से जोड़ने हेतु पेट्रोल पंप एसोसिएशन से चर्चा कर प्रशिक्षण उपरांत 22 स्व सहायता समूह सदस्यों को नियोजित कराया गया है। समस्त विकास खंडों मे क्लस्टर आधारित गतिविधि तैयार कर कम से कम 100 स्व सहायता समूह सदस्यों को रोजगार एवं सतत आजीविका से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।
सीईओ जिला पंचायत सिंह के द्वारा एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत बटिक प्रिंट उत्पाद में अधिक से अधिक स्व सहायता समूह सदस्यों को संलग्न कर बटिक क्लस्टर तैयार किए जाने एवं बटिक आउटलेट बनाए जाने के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया गया।