BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 1:28 pm
KHABAR : नीमच में मोहर्रम के पावन अवसर पर नीमच शहर में बरसों पुरानी ताजियादारी परंपरा ने एक बार फिर बिखेरी अपनी छटा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मोहर्रम के पावन अवसर पर नीमच शहर में बरसों पुरानी ताजियादारी परंपरा ने एक बार फिर अपनी छटा बिखेरी। मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए भव्य अखाड़े के जुलूस में, प्रसिद्ध आजम उस्ताद अखाड़े के सदस्यों ने अदम्य शौर्य और गहरी श्रद्धा का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह परंपरा इमाम हुसैन की शहादत की याद में हर वर्ष पूरे जोश और समर्पण के साथ निभाई जाती है। आजम उस्ताद अखाड़ा, जो नीमच क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है, इस्लामी 5 तारीख को नशान निकालने के साथ अपनी गतिविधियों की शुरुआत करता है, जो की एक पारंपरिक प्रथा हू। इसके बाद 7 और 8 तारीख को मेहंदी के रूप में ताजियादारी का आयोजन होता है, जिसमें समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस आयोजन का सबसे अहम पड़ाव 9 और 10 मोहर्रम को होता है। इसी दिन, भव्य अखाड़ा जुलूस ताजियों के साथ नगर भ्रमण करता है। अखाड़े द्वारा निकाले गए मेहंदी का जुलूस बड़ी मंडी हुसैनी चौक से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रा और पुनः हुसैनी चौक पर ही इसका समापन हुआ।
जुलूस के दौरान, अखाड़े के युवाओं ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लेजम, बने-बनाटी, ढोल की थाप और हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दाँतों तले उंगलियाँ दबाने पर मजबूर कर दिया। ढोल की ऊर्जावान थाप पर करतब दिखाते युवा न केवल अपनी शारीरिक दक्षता बल्कि अपनी गहरी आस्था का भी परिचय दे रहे थे।मोहर्रम के इस विशाल आयोजन के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE