उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में किया गया। बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संगीता पलसानिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र राजपूत, जिला स्वाथ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनीता परमार, जिला एन.सी.डी नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य रावल, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष नद्रावले, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी परविंदर बग्गा, साक्षी शर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य माथुर जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर अनस कुरैशी उज्जैन शहरी स्वास्थ्य संस्था प्रभारी, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप वसुनिया, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रचंधक, विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर सहित विभिन्न अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे ।
बैठक में सीएमएचओं के द्वारा विभागीय कार्यक्रमों एवं योजना की विस्तृत समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि एकीकृत रोग निगरानी के अन्तर्गत ओपी.डी. अनुसार सर्विलेंस कर मौसमी बीमारियों की सतत् निगरानी एवं इसके बचाव व रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.ए.सी. पंजीयन एवं एन एन.सी. जांच भी शतप्रतिशत करें। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की सतत् निगरानी एवं पूर्ण प्रबंधन करे। अनमोल पोर्टल पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत प्रविष्टि करें। शतप्रतिशत गर्भवती पंजीयन व 4 ए.एन.सी. की प्रगति आगामी 14 जुलाई तक शतप्रतिशत नहीं करने पर संबंधित विकासखण्ड कार्यकम प्रबंधक का 5 दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की जायेंगी।