BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 3:14 pm
BIG NEWS : खजुराहो एयरपोर्ट बना मध्य प्रदेश का गौरव, ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में बना देश का नंबर वन हवाई अड्डा, सुविधाओं के मामले में भोपाल एयरपोर्ट को भी मिला पहला स्थान, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2025-26 के पहले चरण (जनवरीदृजून 2025) के लिए किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। देशभर के 62 हवाई अड्डों में से 60 पर यात्रियों से फीडबैक एकत्र किया गया। इस सर्वेक्षण में खजुराहो हवाई अड्डे ने 5.00 में से 5.00 का पूर्ण स्कोर प्राप्त कर न केवल देश के सर्वश्रेष्ठ, बल्कि नंबर वन हवाई अड्डे के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा सुविधाओं के मामले में भोपाल का राजा भोज और उदयपुर एयरपोर्ट को भी प्रथम स्थान मिला है। 


मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय 
यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश के छोटे शहरों में भी अब विश्वस्तरीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि “यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम की प्रतिबद्धता, मेहनत और यात्रियों को सर्वाेत्तम सुविधाएं देने के हमारे निरंतर प्रयास का परिणाम है। हम अपने सभी स्टाफ, सहयोगी एजेंसियों और यात्रियों का आभार प्रकट करते हैं, जिनके सहयोग से हमें यह नंबर वन स्थान प्राप्त हुआ। भविष्य में भी हम यात्रियों की अपेक्षाओं से एक कदम आगे रहने का प्रयास जारी रखेंगे। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो हवाई अड्डे पर विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई है। यहां दो अन्य बड़े शहरों के साथ-साथ शीर्ष स्थान पर रहने वाले विदेशी पर्यटकों ने बताया कि विश्व स्तरीय यात्री सेवाएं अब भारत के छोटे शहरों में भी अपना स्थान बना रही हैं।


60 हवाई अड्डों को किया गया था शामिल
इस सर्वेक्षण में कुल 62 हवाई अड्डों में से 60 को शामिल किया गया था। जैसलमेर और तेजपुर हवाई अड्डों को शामिल नहीं किया गया। क्योंकि वहां नियमित उड़ानें नहीं थीं। सर्वेक्षण में ग्राहक संतुष्टि को 5 में से अंक दिए गए। इस दौरान औसत स्कोर 4.59 रहा। भोपाल हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने कहा कि हमने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE