BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 3:44 pm
KHABAR : राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर विशेष राजस्व जनसुनवाई शिविर का आयोजन, तहसीलदारों और पटवारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में उपखण्‍ड नीमच में 4 व 5 जुलाई को राजस्व मामलों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि इन शिविरों में रास्ता विवाद, अतिक्रमण, सीएम हेल्प लाईन, पीएम किसान, सीएम किसान सम्मान निधि एवं  जनसुनवाई में प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण किया जावेगा।
इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का 4 व 5 जुलाई 2025 को शत प्रतिशत निराकरण करने के लिये उक्त दिनांक को ग्राम पंचायत पर उपस्थित रहकर निराकरण करने के लिये तहसीलदारों और पटवारी गणों को निर्देशित किया गया है। उक्त राजस्व शिविर में सचिव, रोजगार सहायक, महिला बाल विकास के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं! शिविर के लिये प्रत्येक ग्राम में कोटवार द्वारा डोडी पिटवाकर प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश सभी संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं जिससे कि अधिक से अधिक जनुसनवाई कर निराकरण किया जा सकें।
एसडीएम नीमच ने शिविरों में प्रत्येक ग्राम पचांयत में कितने आवेदन आये, नाम, विषय, मोबाईल नंबर आदि की जानकारी एकत्रित कर  5 जुलाई 2025, को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE