मंदसौर। शहर के पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में युवक का लेफ्ट पैर कट गया।

पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि घायल शाहरुख पिता साबिर, बोतलगंज की सरपंच शायना के पति हैं। वे पिपलिया मंडी से चितौड़गढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे। स्टेशन से ट्रेन चलते ही हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस तुरंत पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलिया मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
