शाजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा निपानिया डाबी निवासी धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया (धर्मेंद्र बना) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर 1 जुलाई को भव्य ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर ग्राम बिकला खेड़ी में वरिष्ठों एवं समाजजनों द्वारा उनका स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र बना ने कहा कि वे समाज सेवा को समर्पित हैं और समाज के हित में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान के संकल्प अनुसार, हर गांव में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस योजना की शुरुआत बिकला खेड़ी गांव से की जाएगी। सभा के बाद ग्रामवासियों द्वारा सभी आगंतुकों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी का सम्मान-
शाम 7 बजे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र बना एवं करणी सैनिकों की टीम ने लालघाटी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे का वाहन रैली में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, उज्जैन संभाग महामंत्री प्रवीण सिंह डोडिया, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष शुभम सिंह तोमर, जयसिंह बना, शुभम बना, अजय बना, वीर बना सहित समस्त करणी सेना टीम शाजापुर उपस्थित रही। जानकारी श्रीपाल सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान की गई।