खरगोन। जिले के कसरावद में समाजसेवीयो की सहभागिता से शासकीय विद्यालय के बच्चो की शिक्षा में गुणवत्ता आयेगी। समाजसेवी और जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता पालक जब शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाने हेतु आगे आएंगे तो सरकारी शाला में बच्चे अग्रणी बनेगा। यह बात बी आर सी राजाराम कांदोड़े ने कही।
समाजसेवी रवि भालसे ने सपरिवार अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर की प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 03 में शाला के बच्चो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। और बच्चो को छाते बाटे। इस अवसर पर चॉकलेट भी बाटी। बी आरसी ने कहा कि बारिश के समय मे बच्चो की महती आवश्यकता थी। बारिश के कारण जो बच्चे शाला नही आते थे। वह भी शाला आयेंगे। शाला में दर्ज संख्या भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर बी आर सी आर आर कंदोड़े समाज सेवी जितेंद्र पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सराफ बी ए सी परमानंद पठौते, जनशिक्षक प्रवीण कुशवाह विद्यालय के शिक्षक विजय वर्मा,सुनीता वर्मा, शाकिर पठान, दुर्गा चौहान, माधुरी मण्डलोई उपस्थित थे।