खरगोन। मोहर्रम की आठ तारीख शुक्रवार को शहर के कुम्हार वाडा ओर अल्लाह वाले मोहल्ला का अखाड़ा निकाला गया। दोपहर में रिमझिम बारिश के बीच निकले अखाड़ों में कलाकारों ने हुसैन की याद में बजाई जा रही कव्वालियों पर थिरकते हुए प्रदर्शन किया। अखाड़ों में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही समाज के लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था में मुस्तैद रहा।