मनासा। वनवासी कल्याण परिषद जिला नीमच में चल रहे 10 संस्कार केंद्र का तीन दिवसीय 2 जुलाई 2025 से 4 जुलाई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम टामोटी जनजातीय छात्रावास में संपन्न हुआ। जिसमें सभी संस्कार केंद्र के संचालिका ने भाग लिया। इसमें वनवासी कल्याण परिषद के सह संगठन मंत्री मिथुन मकवाने जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम जिला सचिव राजेश वर्मा का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष प्रभुलाल चारण, जिला उपाध्यक्ष सालग्राम, जिला विस्तारक अर्जुन राठौर का सहयोग रहा, समापन पर छात्रावास में वृक्षारोपण भी किया गया।