नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान आगामी मोहर्रम पर्व, आपदा प्रबंधन, गंभीर अपराध, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश-
मोहर्रम पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों की अधिक से अधिक दस्तयाबी के निर्देश।
आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की हिदायत।
बारिश के मौसम को देखते हुए खतरनाक पुल-पुलियों पर संकेतक लगाने और पुलिस बल तैनात करने के निर्देश।
सिम विक्रेताओं व कियोस्क संचालकों की बैठक लेकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और गंभीर अपराधों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश।
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सफेमा और पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश।
गुंडों, आदतन अपराधियों पर जिला बदर, रासुका और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।
महिला अपराधों में संवेदनशीलता बरतने व समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
फरियादियों से सद्व्यवहार, स्थाई/फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, और थाना क्षेत्र में सतत गश्त को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
डायल-100 के फीडबैक की निगरानी थाना प्रभारी स्वयं करें।
एनडीपीएस मामलों में पारदर्शिता रखें और वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराएं।
जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चोहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शबे़रा अंसारी, महिला सुरक्षा डीएसपी निकिता सिंह सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।