BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 8:14 pm
KHABAR : मोहर्रम पर शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था के लिए जिले में कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट तैनात, जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला दण्‍डाधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा 6 जुलाई 2025 मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्व एवं सौहार्दपूर्वक मनाने, कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले में कार्यपालि‍क दण्‍डाधिकारियों की ड्यूटी विभिन्‍न थाना क्षेत्रों में कार्य समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ संर्पूण नीमच जिले में कानून व्‍यवस्‍था की प्रभारी रहेगी। एसडीएम नीमच संजीव साहू उपखण्‍ड नीमच, एसडीएम पवन बारिया संपूर्ण अनुभाग मनासा एवं एसडीएम जावद प्रीति संघवी संपूर्ण अनुभाग जावद क्षेत्र के लिए कानून व्‍यवस्‍था की प्रभारी रहेगी।

प्रभारी तहसीलदार नीमच नगर अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति (मो.न.9329315532), एवं नायब तहसीलदार संजय मालवीय (मो.न.9479833336), पुलिस थाना क्षेत्र नीमच केंट, प्रभारी तहसीलदार नीमच ग्रामीण संतोष कुमार (मो.न.7828393991), पुलिस थाना नीमच सिटी क्षेत्र, नायब तहसीदार मृणालिनी तोमर नीमच (मो.न.9632021497),  पुलिस थाना बघाना क्षेत्र एवं तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा जीरन एवं नायब तहसीलदार शत्रुघन चतुर्वेदी को पुलिस थाना जीरन क्षेत्र में कार्यपालि‍क मजिस्‍ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

प्रभारी तहसीलदार मनासा मुकेश निगम एवं नायब तहसीलदार मनासा रूपसिह राजपूत को पुलिस थाना मनासा क्षेत्र, प्रभारी तहसीलदार रामपुरा मृगेन्‍द्र सिसोदिया (मो.न.9329318149) को पुलिस थाना रामपुरा क्षेत्र, एवं नायब तहसीलदार कुकडे़श्‍वर नवीन छत्रोले को पुलिस थाना कुकडेश्‍वर में कानून व्‍यवस्‍था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्‍त किया गया है।

प्रभारी तहसीलदार जावद नवीन गर्ग एवं नायब तहसीलदार जावद कमलेश डूडवेको पुलिस थाना क्षेत्र जावद, तहसीलदार सिंगोली प्रेमशंकर पटेल एवं नायब तहसीलदार सिंगोली बालकृष्‍ण मकवानाको पुलिस थाना क्षेत्र सिंगोली तथा प्रभारी तहसीलदार रतनगढ़ बसंतीलाल डाबी (मो.न.9981499882) को पुलिस थाना क्षेत्र रतनगढ़ में कानून व्‍यवस्‍था के लिए कार्यपालिक दण्‍डाधिकारी नियुक्‍त किया गया है। उक्‍त सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करते रहने और समय-समय पर कलेक्‍टर नीमच को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE