BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 8:24 pm
KHABAR : लैपटॉप के लिए राशि वितरण कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सहित सभी स्कूलों में आयोजन, सांसद गुर्जर ने कहा- मुख्यमंत्री ने जिले के 1589 प्रतिभावान बच्चों को लैपटॉप के लिए लगभग 4 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से प्रदान की, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रातः 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मन्दसौर जिले के 1589 प्रतिभावान बच्चों को लैपटॉप के लिए 3 करोड़ 97 लाख 25 हजार की राशि सिंगल क्लिक से प्रदान की गई। प्रदेश के 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। पिछले वर्ष मंदसौर जिले के 1231 विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई थी। लैपटॉप के लिए राशि वितरण कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर सहित सभी स्कूलों में आयोजित किया गया। स्कूलों में भोपाल से प्रसारित लाइव कार्यक्रम को सभी शिक्षकों, बच्चों ने देखा तथा सुना। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में जिले के तीन विद्यार्थी रिद्धि भट्ट, ध्रुव कुमार टेलर, अंचल कुंवर सम्मिलित हुए। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लेपटॉप के लिए राशि वितरण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष  रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष  बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, पार्षद  सुनीता भावसार, मंदसौर एसडीएम शाक्य, जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज, बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थी, स्कूल के बच्चे मौजूद थे। 
सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। प्रदेश में यह योजना वर्ष 2009-10 से संचालित हो रही है। पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 1080 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि अब बच्चों  के माता-पिता जागरूक हैं, बच्चे जागरुक हैं और सरकार भी उनके भविष्य को संवारने के लिए जागरुक है। बच्चे और अच्छे से पढ़ पाए, उन सभी के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि आज प्रदान की गई है। लेपटॉप खरीद कर बच्चे अच्छे से अध्यापन कार्य करें। प्रतिभा को और आगे बढ़ाये। अपने माता-पिता को कभी न भूले, उनके योगदान को हमेशा याद करें। इससे और अधिक सफलता मिलेगी। सरकार ने खुले आसमान में उड़ने के लिए पर लगाने का काम किया है। कार्यक्रम समापन के पश्चात प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। तत्पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE