शाजापुर। भोपाल के मिंटो हॉल से मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कालापीपल के सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में किया गया। इसमें कक्षा 12वीं में 75 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना से हुआ, अतिथियों और विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।