छतरपुर। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रदेश के 94, हजार 324 छात्रों को लैपटॉप की राशि 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की वहीं दूसरी ओर मप्र के छतरपुर जिले के 2800 से ज्यादा छात्र इस योजना से लाभान्वित हुए लैपटॉप की राशि पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई उन्होंने मप्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय नंबर वन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जायसवाल विधायक ललिता यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को मेडल पहनाकर सम्मानित और उन्हें आगे भी इसी तरह से मेहनत और लगन से आगे बढ़ने और परिवार सहित जिले का नाम रोशन करने की समझाइश दी गई कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य संतोष शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति, एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी, एसपी बाजपेई,रईश मुहम्मद,सहित प्रतिभाशाली छात्र मौजूद रहें।