गुना। जिले के मधुसूदनगढ़ में 2 जुलाई को बैंक मित्र इंदर सिंह बंजारा ₹3,10,000 की नकद राशि लेकर अपने सेवा स्थल उकावद जा रहे थे रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से हमला कर उन्हें घायल किया, उनके कपड़े फाड़े और पूरी नकदी लूटकर फरार हो गए। बैंक मित्र शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे जनधन योजना, लाडली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डीबीटी, आदि को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हम बिना किसी सरकारी सुविधा, बीमा या सुरक्षा के दूरस्थ क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं हमारे मनोबल को तोड़ने वाली हैं।
वर्तमान में इंदर सिंह न केवल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। बैंक मित्रों की मांग है पुलिस कार्रवाई कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। लूटी गई राशि ₹3,10,000 की बरामदगी सुनिश्चित की जाए बैंक मित्रों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए विशेष रूप से नकद लेन-देन के दौरान। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासनिक निगरानी व विशेष सहयोग की योजना बने। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो बैंक मित्र समुदाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन या सेवाओं के बहिष्कार जैसे वैधानिक कदम उठाने को विवश होगा।