नीमच। जिले की सिंगोली तहसील के गांव काकरिया तलाई में शुक्रवार को एक बार फिर उस कृषि भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, जिसे गत वर्ष अतिक्रमण कर्ता को बेदखल कर फसल सहित ग्राम पंचायत को सोपा गया था। बता दे कि यह भूमि सालों से पूर्व सरपंच गोविंदराम मेघवाल के कब्जे में थी जिस पर वह फसल बुआई किया करता था।
लेकिन गांव की ही मुकेश प्रजापत के साथ हुए विवाद के बीच इस भूमि को भी प्रशासन की निगाह में लाकर विवाद में डाल दिया गया। तथा बार-बार की गई शिकायतों के बाद प्रशासन ने गोविंद राम को बेदखल कर दिया। तथा फसल सहित भूमि को कब्जे में ले लिया।
इस साल पुनः जब गोविंदराम ने भूमि पर कब्जा करना शुरू किया तो मुकेश प्रजापत द्वारा कलेक्टर को आवेदन देकर राजस्व लाभ के उद्देश्य से भूमि को लीज पर दिए जाने की सलाह दी गई।
कलेक्टर ने मुकेश प्रजापत के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 13 जून 2025 को एक पत्र एसडीएम की ओर जारी कर भूमि को लीज पर दिए जाने हेतु अभीमत लेने को निर्देशित किया गया।
इस बीच गोविंदराम मेघवाल द्वारा पुनः फसल बुआई कर दिए जाने की शिकायत मिली तो 4 जून 2025 को दोपहर करीब 3 बजे मय दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटा दिया। और भूमि पंचायत के आधिपत्य में होने का बोर्ड लगा दिया गया।