खरगोन। बोरावां में 36 एनसीसी बटालियन खंडवा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन में जिला अस्पताल के ब्लूड बैंक ऑफिसर डॉ. विनय सिंह चौहान ओर उनकी टीम द्वारा एक रक्तदान का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कैंप में सक्रिय भाग लेने वाले कैडेट्स अधिकारियों और जवानों के बीच स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से सामाजिक ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देना था। रक्तदान न केवल जीवन-दायिनी प्रक्रिया है, बल्कि यह मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। डॉ. विनय सिंह चौहान ने उपस्थित प्रतिभागियों को रक्तदान की प्रक्रिया, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
करीब (चार घंटे) चले इस शिविर में कई कैडेट्स एंव स्टाफ ने रक्तदान किया। शिविर में रक्त की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दाता का स्वास्थ्य परीक्षण, हिमोग्लोबिन स्तर जांच और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया गया। शिविर में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियनों एवं पैरामेडिकल टीम भी मौजूद रहे।
सचीन चौहान कैंप प्रभारी ने कहा, “रक्तदान एक सरल एवं सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे प्रतिवर्ष हजारों रोगियों को नया जीवन मिलता है। कैंपदृ75 के कैडेट्स का इस पहल में रुचि लेना सराहनीय है और हमें उम्मीद है कि इससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।”शिविर के दौरान एकत्रित रक्त को तुरंत सुरक्षित रूप से ब्लड बैंक में भेजा गया है, जहां से यह आपातकालीन जरूरतों में उपयोग किया जाएगा।
इस रक्तदान शिविर ने न केवल संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अनुष्ठानों में मानवीय सेवा का नया आयाम जोड़ा, बल्कि देश की सेवा के पारम्परिक विचारों को और सशक्त किया। कुल 23 रक्त दान हुआ। 36 एनसीसी बटालियन जेआईटी बोरावा द्वारा 23 जून को 43 यूनिट रहा और 4 जलाई को 23 यूनिट कुल 66 यूनिट हुआ।