BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2025, 1:50 pm
KHABAR : शहडोल पहुंचे उप मुख्यमंत्री, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला आज एक दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले के 1012 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए लैपटॉप की राशि के चेक प्रदान किए।


स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कभी हार नहीं मानना चाहिए, लगातार प्रयास करने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में निरंतर विकास कार्यों को लेकर तत्पर है।


सम्मान समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं एमपीआरडीसी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


दौरे के अंतिम चरण में उप मुख्यमंत्री वीरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने टेली मेडिसिन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं जल्द सुधारने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE