मऊगंज। नईगढ़ी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के ताजियादार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। चकरहनटोला के ताजियादारों ने ताजिया मार्ग की समस्याएं बताईं। थाना प्रभारी ने इनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। सड़क किनारे झूलते केबल तारों की समस्या का भी संज्ञान लिया गया।बारिश से जलभराव की समस्या को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ताजिया स्थलों पर डस्ट डलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सभी थाना प्रभारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। वालंटियरों के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
बैठक में मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष कमरुद्दीन खान, चकरहनटोला सरपंच राजू सिंह, अबुल कासिम खान, बंदे खान, मकसूद खान, लल्लन खान और मुस्ताक खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। थाना प्रभारी ने सभी से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नईगढ़ी की शांतिप्रिय परंपरा को बनाए रखा जाए।