शाजापुर। आज दिनांक 5 जुलाई 2025 को आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर कस्बा शाजापुर में निकलने वाले नाल साहब की सवारी एवं मशाल जुलूस के पूर्व की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन शाजापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिससे कि संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
इस बैठक में जुलूस में सहयोग करने वाले सदर एवं वालंटियर को सम्मिलित किया गया। जिसमें वॉलिंटियरों को आईडी कार्ड एवं टी-शर्ट वितरित किए गए।
बैठक में शाजापुर की कलेक्टर रिजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोपाल सिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, थाना प्रभारी लालघाटी अर्जुन सिंह मुजाल्दे, तथा यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।
मोहर्रम कमेटी की ओर से सदर इमरान खरे, सरपरस्त सलीम बैग एवं सोराब बेग, मशाल जुलूस सदर सफीक खान, नाल साहब के जुलूस में लगे वालंटियर्स बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने आपसी समन्वय से जुलूस की संपूर्ण रूपरेखा एवं नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिससे जिले में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनी रहे।