BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2025, 5:13 pm
KHABAR : मंदिर की कृषि भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, गुर्जर समाज ने शिकायत, जांच कर कार्रवाई की मांग, टीआई बोले- राजस्व से जुड़ा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के गांव पलसोड़ी में गुर्जर समाज के देवनारायण मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश और पुजारी को धमकाने का मामला सामने आया है। समाजजनों ने डीडीनगर थाने में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


समाजजनों के मुताबिक, मंदिर की देखरेख के लिए समिति गठित की गई है, जिसने नागु गुर्जर को पुजारी नियुक्त किया है। नागु मंदिर, धर्मशाला और कृषि भूमि की देखरेख करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अनिल कौशल, लोकेश कौशल और उनके परिवार के लोग मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पुजारी को धमका रहे हैं।


पूर्व सरपंच पर भी लगाया आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास सरकारी अनुदान से धर्मशाला भी बनी है, जो पूर्व सरपंच कैलाश कौशल के कार्यकाल में निर्मित हुई थी। अब वह भी धर्मशाला की जमीन को अपनी बता रहा है और समाज के लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहा है।


जांच और कार्रवाई की मांग
समाजजनों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जबरन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल गुर्जर, भेरुलाल गुर्जर, शंकरलाल, राकेश, विनोद, ऊंकारलाल, अंकित और मानसिंह गुर्जर शामिल रहे।


थाना प्रभारी ने कहा- मामला राजस्व विभाग से जुड़ा
डीडीनगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि यह मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। पुलिस राजस्व जांच में सहयोग करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE