BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2025, 5:18 pm
KHABAR : मोहर्रम, गुरुपूर्णिमा पर कैमरों से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीआईजी ने ताजिया विसर्जन घाट पर गोताखोर लगाने कहा, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। मोहर्रम और गुरुपूर्णिमा त्योहार को लेकर खरगोन डीआईजी ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली। त्योहार के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों से निगरानी बनाए रखने कहा। संवेदनशील स्थलों पर अलग से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


रात्रि गश्त व प्रभात गश्त को सघन करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।


जुलूस आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत दी। ताजिया विसर्जन घाट पर गोता खोरों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ताजियों की थीम व आपत्तिजनक नारे, आपत्तिजनक झंडे लेकर चलने वालों पर निगाह रखी जाए।


माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। साथ ही सोशल मीडिया में अफवाहों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। हाईराइज बिल्डिंग जुलूस मार्ग के कनेक्टिंग रूट पर बेरीकेट लगाने व संवेदनशील स्थानों के हाईराइज बिल्डिंग पर बल लगाने के लिए कहा।


ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़े वाहनों को नियंत्रित करने व यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शहर के प्रमुख बाहरी स्थानों पर नाका व्यवस्था लगाए जाने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग में बिजली विभाग व नगर निगम के माध्यम से इलेक्ट्रिक वायर, साफ सफाई कार्य तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई।


रक्षित निरीक्षक व समस्त थाना प्रभारी को फोर्स को एंटी रायट ड्रिल सामग्री, बरसाती, टॉर्च रखने के लिए निर्देशित किया गया।


पौधारोपण करने के साथ फ्लैग मार्च निकाला
हरियाली महोत्सव के तहत कंट्रोल रूम पर डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने पौधारोपण किया। इसके बाद शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों व जुलूस मार्ग से होकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।


फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तीन पुलिया, बड़ाबम, इमलीपुरा, शिवाजी चौक, आमिर मेडिकल, शेर तिराहा, जलेबी चौक, जय अंबे चौक, मानसिंग तिराहा, पंधाना रोड़ होकर आबना नदी के किनारे कर्बला के लिए बने कुंड तक गए।


वहीं पुनः फ्लैग मार्च कर्बला से मानसिंग तिराहा, भगतसिंह चौक, कहारवाड़ी चौक, टपाल चाल होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE